Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की चौपाई संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास : विपुल गोयल

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -:पलवल में आयोजित दो दिवसीय भव्य चौपाई महा मेले में हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जाट धर्मशाला में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेशभर से आई 40 चौपाई टीमों ने लोकगीत, नगाड़ों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। मंत्री विपुल गोयल ने इस आयोजन को हरियाणा की लोक संस्कृति को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बंचारी और मित्रोल क्षेत्र की चौपाई परंपरा हरियाणा की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने इस लोक परंपरा को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर समाज को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चौपाई और नगाड़ों के माध्यम से प्रदेश की प्राचीन संस्कृति लोगों तक पहुंच रही है, जो बेहद सराहनीय है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के दौरान कौशल विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने चौपाइयों को स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी दुधौला में पंजीकृत कराने का काम किया था, ताकि इस परंपरा को प्रमाणिक पहचान मिल सके और आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने दुनिया के 100 से अधिक देशों का दौरा किया है, लेकिन हरियाणा की चौपाई और नगाड़ा जैसी लोक परंपरा कहीं देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह लोकसंगीत लोगों को स्वत: झूमने और नृत्य करने के लिए प्रेरित करता है। उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में जब भारत के सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल विदेशों में जाएं, तब हरियाणा की चौपाई और नगाड़ा पार्टियां भी वहां अपनी कला का प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गीता जयंती के माध्यम से भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान मिली है, उसी तरह चौपाई संस्कृति को भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने दादा कान्हा स्मारक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि मामला नगर निगम क्षेत्र से जुड़ा होगा तो वे स्वयं इसमें सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने आयोजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रारंभिक रूप से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों और समाज के गणमान्य लोगों ने मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.