Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की मौत

करनाल। करनाल के सौंकड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नहर के साथ डेरे की ओर जाने वाली सड़क पर रजबाहे के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा था। इसी दौरान गहरे गड्ढे में उतरकर दो मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी गिर गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान 42 वर्षीय रामपाल निवासी गांव सांभी और 40 वर्षीय आसाराम निवासी भिवानी क्षेत्र के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गहरे गड्ढों में काम करवाने से पहले किसी तरह के सुरक्षा उपकरण या सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था नहीं की गई थी।

मृतक रामपाल की पत्नी सुषमा ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उन्होंने पति को काम पर जाने से मना किया था, लेकिन ठेकेदार ने दबाव बनाकर काम पर बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के पास कोई सेफ्टी उपकरण नहीं था। सुषमा ने बताया कि जैसे ही मजदूर गड्ढे में उतरे, कुछ ही देर में मिट्टी धंस गई और उनके पति रामपाल मिट्टी में दब गए।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद काफी मशक्कत से रामपाल को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उस समय गड्ढे में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से दो की जान चली गई।

हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर की जाएगी। मामले में एक पक्ष इसे हादसा बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे ठेकेदार की लापरवाही मान रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.