शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

शिमला के सीटीओ चौक स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार जानबूझकर जिला परिषद, बीडीसी और नगर निकायों में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के चुनावों को टाल रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का अपमान है।

इस मौके पर भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की तो पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर भाजपा इस मामले में अदालत का रुख भी कर सकती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पंचायत चुनावों में हार के बाद सरकार बौखला गई है, इसी कारण जिला परिषद और बीडीसी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव लगातार टाले जा रहे हैं। उन्होंने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द चुनाव तिथि घोषित नहीं की गई तो जिला, मंडल, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।

धरने में मौजूद अन्य भाजपा नेताओं और जिला परिषद सदस्यों ने भी सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का आरोप लगाया और जल्द चुनाव कराने की मांग दोहराई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.