Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर टाल रही है, ताकि हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अवसर तैयार किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान विजयी हुए हैं, जो स्पष्ट जनादेश का संकेत है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है और कई स्तरों पर पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिली है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने 17 में से 11 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। इसके अलावा 92 ब्लॉक समितियों में से 47 में चुनाव हुए, जिनमें 31 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि कांग्रेस केवल 16 सीटों पर सिमट गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 12 जिला परिषदों में से केवल तीन में चुनाव कराए गए और वहां भी कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में नहीं उतर सकी।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार उन निकायों में चुनाव नहीं करा रही जहां भाजपा का बहुमत है, जबकि जहां कांग्रेस को फायदा दिखता है वहीं प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिए विजिलेंस केस दर्ज किए जा रहे हैं और उनके परिजनों के तबादले कर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सुजानपुर नगर परिषद में गुप्त मतदान प्रक्रिया न अपनाए जाने पर भी सवाल उठाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है जो सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं या निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो भाजपा न्यायालय से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।

उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों के नतीजे यह साफ संकेत दे रहे हैं कि जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार से नाराज है और बदलाव चाहती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

Summer express/अंबाला -:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,चाचा-भतीजे की मौत

Summer express/मोनिका रावत, पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर...

20 सितंबर को सेक्टर-17 में नशे के खिलाफ जुटेंगे हजारों युवा, Gen Z संभालेगा मोर्चा

Summer express/मोनिका रावत/चंडीगढ़। युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने और समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में “Gen Z Against Drugs” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं...

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.