हिमाचल के शहरी निकाय चुनाव परिणाम घोषित, कई वार्डों में कांटे की टक्कर

Chandrika
5 Min Read
Summer Express - हिमाचल के शहरी निकाय चुनाव परिणाम घोषित, कई वार्डों में कांटे की टक्कर

शिमला/मंडी/ हमीरपुर/ऊना -:हिमाचल प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। कई स्थानों पर रोचक मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ वार्डों में जीत-हार का फैसला बेहद कम मतों से हुआ। प्रशासन ने सभी निकायों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की पुष्टि की है।

करसोग नगर पंचायत के परिणाम

करसोग नगर पंचायत के वार्ड-2 अपर न्यारा से उत्तम चंद, वार्ड-3 न्यारा से बंशी लाल, वार्ड-4 करसोग सदर से नरेन्द्र कुमार, वार्ड-5 पुराना बाजार से पूनम गुप्ता तथा वार्ड-6 करसोग बाजार से किशोर कुमार विजयी घोषित किए गए। वार्ड-1 जगातखाना से सदस्य पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका था, जबकि वार्ड-7 बरल में कोई नामांकन न होने से मतदान नहीं हुआ।

नगर परिषद सरकाघाट के नतीजे

सरकाघाट नगर परिषद में वार्ड-1 टटीह से मीरा ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए विजयी घोषित हुईं, क्योंकि उन्हें और रजनी कुमारी को समान 87-87 वोट मिले थे। वार्ड-2 से अश्वनी कुमार, वार्ड-3 से पुष्पा देवी, वार्ड-4 से ललिता, वार्ड-5 से मीना कुमारी, वार्ड-6 से संतोष कुमार और वार्ड-7 से लाल सिंह ने जीत दर्ज की।

जोगिन्दर नगर नगर परिषद परिणाम

जोगिन्दर नगर के वार्ड-1 लक्ष्मी बाजार से प्यार चंद, वार्ड-2 गरोडू से संतोष कुमारी, वार्ड-3 कॉलेज क्षेत्र से अनीता देवी, वार्ड-4 समलोट से शिखा, वार्ड-5 अप्पर सेरी से चंदर रेखा, वार्ड-6 लोअर सेरी से गुरुध्यान और वार्ड-7 शानन से रीतू विजयी रहीं।

ऊना जिले के छह शहरी निकायों में चुनाव सम्पन्न

ऊना जिले में नगर पंचायत गगरेट, अंब, टाहलीवाल, दौलतपुर चौक, नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

गगरेट नगर पंचायत

विकास कालिया, विकास शर्मा, सरोज कुमारी, बबिता कुमारी, मंगत राम, जनक राज और मंजू ठाकुर ने अपने-अपने वार्डों में जीत हासिल की।

नगर पंचायत अंब

शोभा रानी, अनुसुया रानी, राधा रानी, प्रवीन कुमारी, रतन चंद, अंजना देवी, मेला राम और सुरेश विजयी रहे। वार्ड-2 में बराबरी के बाद पर्ची से फैसला हुआ।

नगर परिषद संतोषगढ़

अंजु वाला, संदीप कुमार, चरणजीत कौर, इकवाल सिंह, रविकांत, कुसुम लता, ज्योति देवी, समीर गौतम और अंजना चब्बा विजयी घोषित हुए।

नगर पंचायत दौलतपुर चौक

रजनीश कुमार, अरुणा कुमारी, श्वेता, योगराज, राकेश कुमार, निर्मला देवी और रेनू रानी ने जीत दर्ज की। वार्ड-7 में बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला।

नगर पंचायत टाहलीवाल

संजीव कुमार, निरंजना कुमारी, डिंपल, राज कुमार, नीलम कुमारी, अजय कुमार और सुनीता विजयी रहे। वार्ड-7 में सिर्फ 6 वोटों का अंतर रहा।

नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा

मनजीत सिंह, मीना कुमारी, बबिता देवी, सोमेश्वर कुमार, राजिन्द्र कौर, सरोज देवी, नीना कुमारी, अंजु वाला और बबिता ने अपने वार्डों में जीत हासिल की।

नगर पंचायत चिड़गांव चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

रोहड़ू के अंतर्गत नगर पंचायत चिड़गांव में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। वार्ड-1 से शमशेर सिंह, वार्ड-3 से पूनम कुमारी, वार्ड-4 से ललित सिंह, वार्ड-5 से सरला देवी, वार्ड-6 से अनुराधा और वार्ड-7 से कांता देवी विजयी घोषित किए गए।

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

सुजानपुर नगर परिषद के सभी 9 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्ड-1 से बलविंदर सिंह, वार्ड-2 से मुनीष कुमार, वार्ड-3 से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड-4 से विनय कुमार, वार्ड-5 से शिवानी ठाकुर, वार्ड-6 से प्रोमिला देवी, वार्ड-7 से नीलम धीमान, वार्ड-8 से वीना देवी और वार्ड-9 से मीनाक्षी विजयी रहीं।

कई जगह रोमांचक मुकाबले

इन चुनावों में कई वार्डों में बेहद करीबी मुकाबले देखने को मिले। सरकाघाट और अंब में बराबरी के बाद ड्रॉ ऑफ लॉट्स और पर्ची के माध्यम से विजेता तय किए गए। वहीं टाहलीवाल, दौलतपुर चौक और गगरेट में भी कम अंतर से परिणाम सामने आए। प्रशासन ने सभी निकायों में शांतिपूर्ण मतदान और निष्पक्ष मतगणना के लिए अधिकारियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *