Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडौर में लघु उद्योग भारती की अहम बैठक, उद्योगों को नियमित करने की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: लघु उद्योग भारती अंबाला द्वारा मंडौर औद्योगिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गैलेक्सी पैकेजिंग, पंचायत घर के निकट आयोजित हुई, जिसमें “नॉन कन्फर्मिंग एरिया” में संचालित औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडौर, धूलकोट, अंबाला शहर और हिसार रोड क्षेत्र के बड़ी संख्या में उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद बंसल ने की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के उत्तर भारत सह-प्रभारी शुभादेश मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उद्यमियों को सरकार की नीतियों और “नॉन कन्फर्मिंग एरिया” से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।बैठक में मुख्य रूप से उन औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं पर चर्चा हुई जो वर्षों से “नॉन कन्फर्मिंग एरिया” में संचालित हो रही हैं और विभिन्न प्रशासनिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। उद्यमियों ने कहा कि इन इकाइयों को नियमित करने से उद्योगों को स्थिरता मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा “नॉन कन्फर्मिंग एरिया” में चल रहे उद्योगों को नियमित करने की घोषणा का स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक और राहत भरा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति प्राप्त होगी।

बैठक के अंत में सुभाष धीमान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अरुण अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी उद्यमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों और उद्यमियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.