Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढाबे पर हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Summer express/करनाल /राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के मेरठ रोड स्थित एक ढाबे पर हुई हिंसक वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए 21 वर्षीय भुवनेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था, जहां डॉक्टरों की टीम उसे बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हालत लगातार बिगड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि भुवनेश्वर पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया गया और बाद में उसे गाड़ी से कई बार कुचला गया। परिवार का कहना है कि पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है और मौके पर मौजूद कई लोग इस वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हैं। परिजनों के अनुसार, घटना पूरी तरह सुनियोजित थी और युवक की पहले रेकी की गई थी।भुवनेश्वर की मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर भी तनाव की स्थिति बन गई। परिवार ने शुरुआत में पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गया। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन मान गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

मामले की जांच कर रहे सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।परिवार का आरोप है कि घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियों में से एक गुरुग्राम और दूसरी करनाल की है। परिजनों ने सवाल उठाया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.