Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़ से ही देशभर में इनके प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि नए कानून लागू होने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है। चंडीगढ़ पुलिस का रिस्पांस टाइम चार मिनट 34 सेकंड है और इस मामले में शहर ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस और राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति पुलिस निशान मिलना पूरे पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में चंडीगढ़ पुलिस ने नए कानूनों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दो राज्यों की राजधानी होने से पुलिस पर अतिरिक्त जिम्मेदारी

कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। दोनों राज्यों से जुड़े प्रदर्शनों और विभिन्न गतिविधियों के कारण यहां पुलिस को आए दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्थापना के समय पुलिस बल में करीब 1,600 कर्मचारी थे, जबकि आज यह संख्या छह हजार से अधिक हो चुकी है। उन्होंने चुनावी वर्ष को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जरूरत पर भी जोर दिया।

नशे के खिलाफ 196 केस, 211 गिरफ्तार

प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 11 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 196 मामले दर्ज कर 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 828 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि खुले तौर पर नशा बिकता दिखाई नहीं देता, लेकिन नशे के इस्तेमाल की समस्या को नकारा नहीं जा सकता। पुलिस नशा मुक्ति मित्रों और आम लोगों को अभियान से जोड़कर इस चुनौती से निपटने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियां भी शुरू की गई हैं। क्रिकेट से करीब 40 हजार बच्चों को जोड़ने के साथ वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी कराई गई हैं। पुलिस बस्तियों में जागरूकता और कार्रवाई के माध्यम से नशामुक्त चंडीगढ़ के लिए प्रयास कर रही है।

बाजार में गोलीकांड को बताया बड़ी चुनौती

कटारिया ने शहर में हुई गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि बाजार के बीच गोली मारकर आरोपितों का निकल जाना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों हत्याकांडों में आरोपितों को तलाश कर गिरफ्तार किया और इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने भी सहयोग दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के संयम और प्रयासों की सराहना की।

पुलिस की उपलब्धियों का भी किया उल्लेख

प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को वर्ष 2017 में स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार और वर्ष 2019 में नशामुक्त समुदाय से जुड़ी पहल के लिए सम्मान मिला था। वर्ष 2023-24 में पासपोर्ट सत्यापन के मामले में चंडीगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुलिस निशान चंडीगढ़ पुलिस के छह दशकों के सेवाभावी इतिहास और समर्पण का सम्मान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा...

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.