Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीकेंड पर धर्मशाला मैक्लोडगंज में बढ़ाई गई पुलिस चौकसी, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी कांगड़ा घाटी पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने वीकेंड पर विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मशाला और मैक्लोडगंज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले सप्ताह से शुरू की गई यह व्यवस्था इस वीकेंड पर भी जारी रखी गई है। खासतौर पर उन स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां पर्यटकों की अधिक भीड़ उमड़ती है और यातायात जाम की संभावना बनी रहती है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया है। जिला पुलिस द्वारा स्थापित डिजिटल पुलिस कंट्रोल रूम (DPCR) चौबीस घंटे सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से धर्मशाला, मैक्लोडगंज सहित पूरे जिला में लगे सीसीटीवी कैमरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचती है, जिसके बाद संबंधित पुलिस टीम को अलर्ट जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान वीकेंड पर क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर से ही अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती शुरू कर दी जाती है, ताकि शनिवार और रविवार को यातायात व्यवस्था नियंत्रित रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पर्यटकों को जाम, अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।इसके अलावा जिला पुलिस के पास उपलब्ध आधुनिक एंटीसेप्टर वाहन भी तैनात किए गए हैं, जो यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटन सीजन को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.