Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष का स्पष्ट संकेत है।शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय ‘दीप कमल’ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का उत्सव मनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी फैसलों को नकार दिया है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और भ्रष्टाचार के मामलों ने शासन की साख को नुकसान पहुंचाया है।उनके अनुसार स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे यह दर्शाते हैं कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार स्थानीय निकाय चुनावों से लगातार बचती रही और न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव कराए गए। अब जब परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं, तो यह जनता के विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन का प्रमाण है।उन्होंने मुख्यमंत्री से जनादेश को स्वीकार करने और आत्ममंथन करने की सलाह दी।नेता प्रतिपक्ष ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी प्रदेश की जनता भाजपा को और अधिक समर्थन देगी।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल संगठन मंत्री सिद्धार्थन, कोषाध्यक्ष कमल सूद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.