Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय चुनावों पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।इसी बीच शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।भाजपा का दावा है कि 47 नगर निकायों में हुए चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है।भाजपा के अनुसार कुल 229 सीटों में से 120 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को 89 सीटों पर सफलता मिली।

राजीव बिंदल ने कहा कि यह परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनमत है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज़ है और इसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को जानबूझकर टालने की कोशिश की। उनके अनुसार ये चुनाव अक्टूबर 2025 में होने चाहिए थे, लेकिन सरकार चुनाव करवाने से बचती रही। बिंदल ने कहा कि मामला अदालत तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद चुनाव करवाने पड़े।उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की, लेकिन अब जीत का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और जीतने वाले प्रत्याशी पार्टी समर्थित हैं।

राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर प्रशासनिक दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई लोगों के जाति और वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए गए, जिससे कई उम्मीदवारों के नामांकन प्रभावित हुए। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अधिकारियों के माध्यम से चुने हुए प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।इस दौरान बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह  को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर हर मुद्दे पर मुकाबले के लिए तैयार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.