Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर दिग्विजय चौटाला का सरकार पर हमला

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार -:सिरसा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश और देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, युवाओं के अधिकार और एसवाईएल के पानी जैसे विषयों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा का लीक होना और बाद में उसे रद्द करना सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने में नाकाम साबित हुई है।हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी एचपीएससी की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रियाओं में बड़ी संख्या में पद रिक्त छोड़े जा रहे हैं, जबकि चयनित उम्मीदवारों में बाहरी राज्यों के लोगों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

इनेलो के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब विद्यार्थियों ने पहले ही बीस तारीख को आंदोलन की घोषणा कर दी थी, तब अलग से प्रदर्शन करना केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है। उन्होंने इसे महज प्रोपेगेंडा बताया। साथ ही उन्होंने आगामी बीस तारीख को होने वाले महाविरोध प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रों का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के भविष्य का मुद्दा है।प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी दिग्विजय चौटाला ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री की पंजाब यात्रा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के हितों की रक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब बीजेपी के घोषणा पत्र में एसवाईएल के पानी को लेकर हरियाणा के हितों की कोई गारंटी दी जाएगी और क्या हरियाणा को उसका पूरा पानी मिलेगा।जेजेपी की जन-जन यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यात्रा 1100 से अधिक गांवों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी जनता की आवाज उठाने और गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही छात्र संघ चुनावों को लेकर भी उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की मांग को लेकर आने वाले समय में आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.