Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

₹500 की उधारी और निकाय चुनाव की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, शांतिनगर में तनाव का माहौल

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल थाना क्षेत्र से सटे शांतिनगर इलाके में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने विवाद की वजह ₹500 की उधारी को बताया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि निकाय चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों का समर्थन करने के कारण यह झगड़ा हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सुबह के समय शांतिनगर में अचानक दो परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।पहले पक्ष की ओर से शीला, कृष्णा और नरेंद्र ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग अक्सर उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनका कहना है कि सोमवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की गई। कृष्णा ने बताया कि रवि नामक युवक ने वार्ड नंबर-6 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था, जबकि दूसरा पक्ष भाजपा का समर्थन कर रहा था। हालांकि उन्होंने कहा कि चुनावी हार-जीत को लेकर किसी प्रकार की रंजिश नहीं थी और विवाद केवल ₹500 की उधारी को लेकर हुआ।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अनीता और राजेंद्र ने अलग कहानी बताई। उनका आरोप है कि नगर निगम चुनाव के दौरान उनका परिवार भाजपा के समर्थन में सक्रिय था, जबकि रवि कांग्रेस प्रत्याशी था। इसी बात को लेकर रवि और उसके परिवार के लोग उनसे नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भी उन पर दबाव बनाया गया था कि वे भाजपा नेताओं को गांव में न बुलाएं। दूसरे पक्ष का कहना है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी पसंद के उम्मीदवार और पार्टी को समर्थन देने का अधिकार है, लेकिन इसी राजनीतिक मतभेद के चलते उनके साथ मारपीट की गई।घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल परिसर में भी कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

मुरथल थाना पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि झगड़े की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद की शुरुआत किसने की।फिलहाल शांतिनगर इलाके में स्थिति पूरी तरह शांत बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद समाज में तनाव पैदा कर रहे हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाने की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.