Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीलगिरि में बारिश के बाद धंसी मिट्टी, लकड़ियों से भरी लॉरी 100 फीट गहरी खाई में गिरी

Summer express,चेन्नई। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कोटागिरी के नजदीक कट्टाबेट्टू इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां लकड़ियों से लदी एक भारी लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई, जिससे लॉरी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कट्टाबेट्टू क्षेत्र में लकड़ियों से भरी लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन की पकड़ कमजोर हो गई थी। अचानक मिट्टी धंसने से लॉरी का संतुलन बिगड़ गया और वह ढलान से लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरी। भारी वाहन को खाई में गिरते देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में लकड़ियों से लदी लॉरी सड़क किनारे से फिसलकर ढलान पर नीचे गिरती दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि घटना के दौरान लॉरी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

लगातार बारिश के कारण नीलगिरि के पहाड़ी इलाकों में मिट्टी धंसने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पहाड़ी सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटियाला के सेचरी एन्क्लेव में महिला से चेन झपटमारी, बाइक सवार दो आरोपी फरार

Summer express,पटियाला । पटियाला में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सेचरी एन्क्लेव से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात घर के ठीक सामने...

नीलगिरि में बारिश के बाद धंसी मिट्टी, लकड़ियों से भरी लॉरी 100 फीट गहरी खाई में गिरी

Summer express,चेन्नई। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कोटागिरी के नजदीक कट्टाबेट्टू इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां लकड़ियों से लदी एक भारी लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई, जिससे लॉरी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे...

हरियाणा में प्रदूषण का बढ़ा प्रकोप : कैथल का एक्यूआई 324 पहुंचा ,चार शहरों की हवा गंभीर श्रेणी में

Summer express, हिसार। नवंबर की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से...

रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में पूर्व सीएम हुड्डा समेत तीन को राहत, सीबीआई कोर्ट ने केस किया बंद

Summer express, पंचकूला। हरियाणा में गेहूं के प्रमाणित बीज के उपचार के लिए रैक्सिल फफूंदनाशक की खरीद अनिवार्य करने से जुड़े कथित घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दो आईएएस अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर...

बारिश के इंतजार में सूख रहे खेत, रबी की बिजाई पर संकट

कुल्लू घाटी में गेहूं, जौ, मटर और लहसुन की खेती प्रभावित होने की आशंका Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जिला कुल्लू में लंबे समय से बारिश न होने के कारण कृषि गतिविधियों पर असर पड़ने लगा है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसान रबी सीजन की फसलों की बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.