Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

Summer express/शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है।संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा विक्रेताओं ने भी इस हड़ताल का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।

हड़ताल के दौरान विभिन्न जिलों में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री  को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी कर रही हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इसके साथ ही भारी छूट देकर ये कंपनियां छोटे और लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं।एआईओसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल सहित हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म दवा बिक्री से जुड़े नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि महामारी के दौरान जारी अधिसूचना जीएसआर 220(ई) का दुरुपयोग कर ऑनलाइन कंपनियां ड्रग रूल 65 जैसे नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, जिसमें मूल पर्चे और उचित सत्यापन को अनिवार्य माना गया है।संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और जीएसआर 220(ई) अधिसूचना को तुरंत वापस लिया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.