Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनता से पहले नेता अपनी सैलरी और पेंशन छोड़ें : नवीन जयहिंद

Summer express, रोहतक। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने देश में आर्थिक संकट की आशंका को लेकर केंद्र और प्रदेश के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक चुनौतियों से जुड़े बयान का हवाला देते हुए जयहिंद ने कहा कि हर बार संकट के समय जनता से त्याग की उम्मीद की जाती है, लेकिन अब नेताओं और बड़े अधिकारियों को भी अपनी देशभक्ति साबित करनी चाहिए।

नवीन जयहिंद ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री भी इसके संकेत दे चुके हैं। इसके बावजूद अब तक किसी मंत्री, सांसद या विधायक ने अपनी एक साल की सैलरी या पेंशन छोड़ने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश कठिन दौर से गुजर रहा है तो जनप्रतिनिधि अपनी आय प्रधानमंत्री राहत कोष में दान क्यों नहीं कर रहे।

वीडियो में जयहिंद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि यदि दोनों नेता देशहित में अपनी एक साल की पेंशन और वेतन छोड़ने का ऐलान करते हैं तो वह स्वयं भी प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल आम जनता की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि नेताओं और उच्च अधिकारियों को भी आगे आकर त्याग का उदाहरण पेश करना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के दौर का जिक्र करते हुए जयहिंद ने कहा कि उस समय जनता ने देशहित में एक वक्त का भोजन तक छोड़ दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज भी देश की जनता त्याग के लिए तैयार है, लेकिन सवाल यह है कि क्या नेता अपने आर्थिक लाभ और सुविधाएं छोड़ने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय नेताओं पर निशाना साधते हुए जयहिंद ने कहा कि आज की राजनीति में कई नेता केवल दिखावे तक सीमित हो गए हैं। कोई साइकिल चलाकर तस्वीरें खिंचवा रहा है तो कोई बस और ट्रेन में सफर कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को दिखावटी नहीं बल्कि वास्तविक देशभक्ति की जरूरत है, जिसमें जनप्रतिनिधि खुद आगे बढ़कर अपनी सुविधाओं का त्याग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.