Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी-2024) की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों पर गंभीर चिंता जताते हुए आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने कहा कि राज्य में बच्चों के खिलाफ अपराधों की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और यह बाल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा, सदस्य (न्यायिक) कुलदीप जैन और सदस्य दीप भाटिया की पूर्ण पीठ ने की। आयोग ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त 2026 तय की है।

आयोग के आदेश के अनुसार एनसीआरबी रिपोर्ट में वर्ष 2024 के दौरान हरियाणा में बच्चों के खिलाफ अपराधों के 7,547 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2023 की तुलना में लगभग 17.9 प्रतिशत अधिक हैं। रिपोर्ट में प्रति एक लाख बाल जनसंख्या पर अपराध दर 82.8 बताई गई है, जिसे देश में सबसे ज्यादा माना गया है।

इन मामलों में हत्या, दुष्कर्म, भेदनात्मक यौन उत्पीड़न, अपहरण, मानव तस्करी, बाल विवाह, परित्याग, भ्रूण हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज अपराध शामिल हैं। आयोग ने विशेष रूप से बालिकाओं से जुड़े पोक्सो मामलों में बढ़ोतरी को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि यह बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और मानसिक विकास के लिए बड़ा खतरा है।

आयोग ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के बावजूद बच्चों के खिलाफ हिंसा और शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि रोकथाम तंत्र, निगरानी व्यवस्था और संस्थागत जवाबदेही अपेक्षित स्तर पर प्रभावी साबित नहीं हो रही है। आयोग ने स्कूलों, छात्रावासों, बाल देखभाल संस्थानों और अन्य संबंधित संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

मामले में आयोग ने गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्यालय शिक्षा विभाग, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, हरियाणा राज्य बाल संरक्षण सोसायटी और विशेष किशोर पुलिस इकाइयों के नोडल अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में अपराध रोकथाम, जांच, दोषसिद्धि, पीड़ितों के पुनर्वास, काउंसलिंग सेवाओं, स्कूल सुरक्षा उपायों और बाल संरक्षण तंत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है।

आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट आयोग में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.