Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर उठे सवाल, फार्मासिस्टों के हितों की अनदेखी: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता जताई है। उन्होंने देशभर में बेरोजगार फार्मासिस्ट युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से डिग्रीधारी फार्मासिस्टों के रोजगार और अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

डॉ. वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्मासिस्टों के लिए कई नियम और मानक तय किए गए हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज को दवा देने से पहले उसके उपयोग, फायदे और संभावित दुष्प्रभावों की सही जानकारी दी जाए। लेकिन ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की सीधे घर तक डिलीवरी होने पर मरीजों को आवश्यक सलाह कौन देगा, यह एक बड़ा सवाल है।उन्होंने कहा कि सरकार को ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री को बढ़ावा देने की बजाय नकली और घटिया दवाइयों पर सख्ती से रोक लगाने पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में दवाइयों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।कांग्रेस नेता ने मांग की कि दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। साथ ही ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए ताकि पढ़े-लिखे बेरोजगार फार्मासिस्ट युवाओं का शोषण रोका जा सके और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.