Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून और गर्मी से पहले बिजली विभाग अलर्ट, 33केवी सब-स्टेशनों पर होगी सरप्राइज मॉक ड्रिल

Summer express, चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने गर्मी और आगामी मानसून सीजन को देखते हुए बिजली व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने सभी ऑपरेशन सर्किलों के चयनित 33केवी सब-स्टेशनों पर अगले मंगलवार सुबह 9 बजे सरप्राइज मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

बिजली विभाग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपात परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति को बिना बाधा जारी रखना और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के दौरान आग, तकनीकी खराबी और जलभराव जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।

ड्रिल के तहत फायर फाइटिंग उपकरणों और फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी शटडाउन, बिजली बहाली प्रक्रिया और फायर सर्विस व बिजली विभाग के बीच समन्वय की भी जांच होगी।

विभाग ने सभी सब-स्टेशनों पर कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण (PPE), पर्याप्त रोशनी, रैंप, बाउंड्री वॉल, जलभराव रोकने के इंतजाम और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

उच्च अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो अपलोड करना भी अनिवार्य किया है, ताकि तैयारियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्रिल के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

बिजली निगम का मानना है कि इस पहल से बारिश, आग या अन्य तकनीकी आपात स्थितियों के दौरान बिजली व्यवस्था को तेजी से बहाल करने में मदद मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को लंबे बिजली कटौती से राहत मिलेगी और कर्मचारियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.