Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुक्तसर में नहर में कूदे पिता-पुत्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Summer express, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में सरहिंद फीडर नहर में कूदे पिता-पुत्र का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार को एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीमों ने सुबह से देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में चिंता और मातम का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार दशमेश नगर निवासी 25 वर्षीय हरतेज सिंह अपने पिता मक्खन सिंह के साथ सब्जी मंडी में फल और सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह मंडी से खरीदे गए माल में नुकसान होने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नुकसान की बात पर हुई कहासुनी के बाद हरतेज घर से निकल गया और कोटकपूरा रोड स्थित सरहिंद फीडर नहर पर पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरतेज ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। बेटे को डूबता देख पिता मक्खन सिंह भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। हालांकि नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण दोनों कुछ ही क्षणों में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। गुरुवार को दूसरे दिन गोताखोरों और बचाव दल ने कई किलोमीटर तक नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिवार के सदस्य लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हरतेज सिंह शादीशुदा था और उसका आठ माह का एक बेटा भी है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मक्खन सिंह के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि आर्थिक नुकसान को लेकर घर में तनाव था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामूली विवाद इतना बड़ा हादसा बन जाएगा। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.