Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुघार कनेता ग्राम पंचायत में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच पहुंचे प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश कुमार

Summer express/ सोलन -: सोलन जिला की बुघार कनेता ग्राम पंचायत में पंचायत चुनावों का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश कुमार लगातार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से समर्थन व वोट की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। रमेश कुमार ने पंचायत के विभिन्न वार्डों और बस्तियों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

रमेश कुमार ने कहा कि यदि पंचायत की जनता उन्हें प्रधान बनने का अवसर देती है तो उनका मुख्य उद्देश्य गांव का सर्वांगीण विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सभी गलियों और सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि गांव में बिजली व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा हर गली और सार्वजनिक स्थान पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देकर पंचायत को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

रमेश कुमार ने कहा कि पंचायत का विकास तभी संभव है जब हर वर्ग को साथ लेकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सोच “सबका साथ, सबका विकास” की भावना पर आधारित है और पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि पंचायत प्रधान के रूप में ऐसे व्यक्ति को चुना जाना चाहिए जो स्वयं निर्णय लेने की क्षमता रखता हो और गांव के हित में स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पंचायत को मजबूत नेतृत्व और ईमानदार सोच की जरूरत है ताकि विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकें।ग्रामीणों के बीच रमेश कुमार का चुनाव प्रचार लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और विकास के मुद्दे पर उनकी सक्रियता लोगों को प्रभावित कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.