Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में गर्मी का कहर तेज: 44 डिग्री पार पहुंचा तापमान, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दोपहर के समय सड़कें व बाजार सूने नजर आने लगे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, बिजली, नगर निकाय और श्रम विभाग सहित संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए दवाइयों, बेड और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को तैयार रखने को कहा गया है।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। स्कूलों की छुट्टी के बाद भी सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

निर्माण कार्यों और खुले स्थानों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ठेकेदारों और संस्थानों को श्रमिकों के लिए छांव, पीने के पानी और आराम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.