Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में स्कूल संचालक का शव कार में मिलने से सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच शुरू

Summer express,रेवाड़ी। शहर के विकास नगर कंकरवाली निवासी और निजी स्कूल संचालक आकाश गौड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उनका शव सेक्टर-18 क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार में ड्राइविंग सीट पर बैठी अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आकाश गौड़ किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी से आखिरी बार  फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई थी।

आकाश के बेटे ने स्कूल जाते समय रास्ते में अपने पिता की कार खड़ी देखी थी। हालांकि उस समय उसे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। स्कूल से लौटने के बाद बेटे ने परिवार को कार के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिवार के सदस्य गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे कार खड़ी मिली। जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो आकाश सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए। उनकी हालत गंभीर देखकर परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.