Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ सीवर गैस हादसे में प्लंबर की मौत पर बवाल, परिजनों ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा

Summer express, बहादुरगढ़। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी परिसर में सीवर टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से प्लंबर सुनील की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है और यूनिवर्सिटी व हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी जैसी स्थायी रोजगार व्यवस्था देने की मांग रखी है।

परिजनों का कहना है कि जब तक प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले यूनिवर्सिटी परिसर में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस फैलने से पांच कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए थे। इनमें हॉस्पिटल में प्लंबर के तौर पर कार्यरत सुनील की हालत सबसे गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि सुनील को छुट्टी के दिन भी जबरन सीवर टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। परिजनों का कहना है कि कर्मचारियों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के पदाधिकारियों समेत आठ लोगों के खिलाफ सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। फिलहाल हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.