Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। रविवार शाम से शुरू हुआ क्रमिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय के समीप जारी रहा। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

रविवार को आयोजित महारैली के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना स्थल पर पहुंचे और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा करेगी और आवश्यकता पड़ने पर इसमें संशोधन या इसे पूरी तरह वापस लेने का निर्णय भी लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक दिवस से पहले इस विषय पर सकारात्मक फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए भी प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना रुख स्पष्ट रखा। संघ का कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय लेना होगा। इसी कारण संगठन ने क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है।क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और प्राथमिक शिक्षा से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन वापस लेने का निर्णय पूरी तरह प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की सकारात्मक कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

रमेश शर्मा ने बताया कि क्रमिक अनशन का निर्णय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनरल हाउस में सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में प्रदेशभर से 700 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया और सभी ने आंदोलन को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष ज्ञापन सौंपता रहा, लेकिन उनकी लगातार अनदेखी की गई।उन्होंने कहा कि सचिवालय और शिक्षा निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने न केवल शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा की, बल्कि भविष्य में प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता न करने की बात भी कही। रमेश शर्मा के अनुसार अधिकारियों के इसी रवैये और संवादहीनता के कारण शिक्षकों को आंदोलन और क्रमिक अनशन जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।संघ अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा से बातचीत के माध्यम से समाधान का पक्षधर रहा है और पूर्व में भी कई बार सरकार से वार्ता की मांग करता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप शिक्षक दिवस से पहले सरकार और शिक्षा विभाग संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा लंबित मांगों का समाधान निकालेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही सरकार की ओर से न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम और अन्य लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिया जाएगा, प्राथमिक शिक्षक संघ अपना आंदोलन और क्रमिक अनशन समाप्त कर देगा। फिलहाल शिक्षा निदेशालय के बाहर शिक्षकों का धरना और क्रमिक अनशन लगातार जारी है तथा संगठन सरकार की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.