Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्व मधुमक्खी दिवस पर झज्जर के युवा किसान का जलवा,  हनी विनेगर ने खींचा सीएम का ध्यान

Summer express, झज्जर। विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झज्जर के युवा मधुमक्खी पालक विनय फोगाट ने अपने अनोखे उत्पादों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके स्टॉल पर प्रदर्शित ‘हनी विनेगर’ और ‘बी प्रोबायोटिक’ से खासे प्रभावित नजर आए। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की तारीफ करते हुए उन्हें अपने साथ भी ले गए।

सेक्टर-1 स्थित कन्वेंशन सेंटर रेड बिशप में आयोजित इस कार्यक्रम में विनय फोगाट ने मधुमक्खी पालन से तैयार किए गए कई नवाचार उत्पादों का प्रदर्शन किया। स्टॉल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने ‘शहद का सिरका’ देखकर उत्सुकता जताई और कहा कि उन्होंने इस तरह का उत्पाद पहले कभी नहीं देखा।

विनय फोगाट ने बताया कि ‘हनी विनेगर’ शुद्ध शहद को प्राकृतिक तरीके से लंबे समय तक किण्वित करके तैयार किया जाता है। यह सामान्य सिरके की तुलना में कम तीखा होता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने तथा शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

इसके अलावा ‘बी प्रोबायोटिक’ भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह उत्पाद मधुमक्खियों की प्राकृतिक लार और शहद के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक माना जाता है।

झज्जर जिले के मलिकपुर गांव निवासी विनय फोगाट आज आधुनिक मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में नई पहचान बना चुके हैं। उनके पास करीब 1100 मधुमक्खी कॉलोनियां हैं, जिनसे हर साल लगभग 38 से 40 टन शहद का उत्पादन किया जाता है।

विनय फोगाट ने बताया कि वे 18 प्रकार के अलग-अलग शहद और उससे जुड़े उत्पाद तैयार करते हैं। मौसम और फूलों की उपलब्धता के अनुसार वे अपने बी-फार्म को हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में स्थानांतरित करते रहते हैं।

उनके उत्पादों में सरसों, नीम, कीकर, शीशम, सूरजमुखी, सौंफ, जामुन और कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों का विशेष शहद शामिल है। इसके अलावा वे शहद से गुलकंद, हनी अर्क, बी प्रोपोलिस टिंक्चर और जोड़ों के दर्द के लिए विशेष जेल भी तैयार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विनय फोगाट ने किसानों से रासायनिक खेती कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से मधुमक्खियों की संख्या तेजी से घट रही है, जबकि मधुमक्खियां फसलों में परागण बढ़ाकर उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.