Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आवारा पशुओं और कुत्तों की बढ़ती समस्या पर चिंतित दिखे शांता कुमार

Summer express/पालमपुर , राहुल चावला-:पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार  ने देश में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों और पशुओं की समस्या को गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि यह विषय कई बार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।उनका कहना है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की छवि पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

शांता कुमार ने कहा कि देशभर में प्रतिदिन कुत्तों के काटने के हजारों मामले सामने आते हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।वहीं दूसरी ओर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु दुर्घटनाओं और यातायात बाधाओं का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं और कई किसान खेती छोड़ने तक को मजबूर हो रहे हैं।उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि देश के छोटे और बड़े मंदिरों में मौजूद करोड़ों रुपये की संपत्ति का सदुपयोग किया जाना चाहिए। उनके अनुसार यदि मंदिरों को गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी जाए तो आवारा पशुओं की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है। इससे गायों को संरक्षण मिलेगा और मंदिरों की आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर परिषदों और संबंधित सरकारी विभागों से मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाने की अपील की। उन्होंने सरकार से आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान को तेज करने और उनके लिए अलग सुरक्षित स्थान निर्धारित करने की मांग भी उठाई।उन्होंने कहा कि जिस गाय को भारतीय संस्कृति में गौमाता का दर्जा दिया जाता है, उसका सड़कों पर कचरा खाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है। शांता कुमार ने सरकार से इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.