Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीलोखेड़ी दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Summer express,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने दो दिवसीय करनाल प्रवास के दौरान नीलोखेड़ी हलके के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और विभिन्न विभागों से जुड़े कई मुद्दे मंत्री के सामने रखे गए। मनोहर लाल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल औपचारिक दौरा करना नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है। उन्होंने बताया कि कुछ गांव पिछले दौरों में छूट गए थे, इसलिए जिला अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के साथ मिलकर इस बार करीब 10 गांवों का कार्यक्रम तय किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बड़े मामलों को चंडीगढ़ स्तर पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। रेलवे से जुड़े मुद्दों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा करने की बात कही गई।

आरक्षण में क्रिमी लेयर के मुद्दे पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत की टिप्पणियां अपनी जगह हैं, लेकिन अंतिम फैसला विधायिका और राज्य सरकारों को लेना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले से सक्षम और उच्च पदों पर कार्यरत परिवारों के बच्चों को आरक्षण का लाभ देने पर पुनर्विचार होना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान विवाद का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ा है। उनका कहना था कि कई देशों में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में वृद्धि सीमित रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पूरा आर्थिक बोझ खुद उठाएगी तो विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए लोगों से ईंधन की बचत और वाहनों के सीमित उपयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आवास योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा पहले ही राज्य सरकार को जारी कर चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से हिस्सा जारी होते ही लाभार्थियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.