Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा कच्चा और अत्यंत जोखिम भरा है। खासकर मानसून के मौसम में भूस्खलन, मलबा और चट्टानें गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ने से इस मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

तिंदी से किलाड़ तक करीब 105 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में लगभग 60 किलोमीटर हिस्सा तिंदी से पांगी सीमा तक और करीब 45 किलोमीटर बंबल ढांक से किलाड़ तक अब भी पूरी तरह पक्का नहीं हो पाया है। कच्ची सड़क पर एक ओर कमजोर पहाड़ों से गिरते पत्थरों का खतरा बना रहता है, जबकि दूसरी ओर गहरी चंद्रभागा नदी यात्रियों के लिए लगातार भय का कारण बनी रहती है।

इस मार्ग पर कई ऐसे संकरे मोड़ हैं, जहां एक समय में केवल एक ही वाहन निकल सकता है। सामने से वाहन आने पर दूसरे वाहन को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। जगह-जगह ढीली चट्टानें, टूटते पहाड़ और गहरी खाइयां इस सड़क को प्रदेश के सबसे जोखिमपूर्ण मार्गों में शामिल करती हैं। इन दिनों बीआरओ सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है, जिसके तहत कई स्थानों पर लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे लगातार विस्फोटों से पहाड़ और अधिक कमजोर हो रहे हैं। इसके चलते चट्टानें और मलबा गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई है।

पांगी घाटी के हजारों लोग इलाज, शिक्षा, व्यापार और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। सर्दियों के दौरान भी लंबे समय तक यही मार्ग घाटी को बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क साधन बना रहता है। ऐसे में इस सड़क की खराब स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।

हाल ही में गोरना के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों में भय और बढ़ गया है। स्थानीय निवासी मान सिंह, देवराज, पवन कुमार, दलीप सिंह, अशोक कुमार और रोहित सिंह ने सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन से संवेदनशील स्थानों पर मजबूत सुरक्षा दीवारें बनाने, चेतावनी संकेतक लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम जल्द सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.