Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहगढ़ साहिब में बंद कमरे में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, भीषण गर्मी और घुटन से मौत की आशंका

Summer express, फतेहगढ़ साहिब  |पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव बागड़ियां से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 68 वर्षीय बुजुर्ग अमरीक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बंद कमरे में अत्यधिक गर्मी और घुटन के कारण उनकी जान गई।

जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह घर में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकले थे। जब लगातार कई दिनों तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों और ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर कमरे का दरवाजा तोड़ा।

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बुजुर्ग का शव कमरे में पड़ा मिला और शरीर पसीने से पूरी तरह भीगा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत थाना मुलेपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार जगरूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिसके चलते अत्यधिक गर्मी और घुटन की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच यह घटना लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों और अकेले रहने वाले लोगों को अत्यधिक गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.