Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदान केंद्र पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश,मतदाताओं को बांटे गए फलदार पौधे

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:सदर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिंडी के रूंझ मतदान केंद्र पर इस बार मतदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश भी देखने को मिला। न्यू लाइफ लाइन एनजीओ द्वारा मतदान केंद्र के बाहर स्टॉल लगाकर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को फलदार एवं उपयोगी पौधे भेंट किए गए।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. आनंद कागरा ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रही है। इस बार मतदान के अवसर को खास बनाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। कार्यक्रम के तहत 12 युवाओं और 38 वरिष्ठ नागरिकों को कुल 50 पौधे वितरित किए गए।डॉ. आनंद कागरा ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के चलते बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है। ऐसे में पौधारोपण के माध्यम से लोगों तक पर्यावरण बचाने का संदेश पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भले ही यह प्रयास बड़े नुकसान की पूरी भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन लोगों में जागरूकता जरूर बढ़ाएगा।वहीं, वरिष्ठ मतदाता नंद लाल ठाकुर ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई बार मतदान किया, लेकिन पहली बार मतदान के बदले ऐसा सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस पौधे को लगाकर उसकी देखभाल भी करेंगे।गौरतलब है कि न्यू लाइफ लाइन संस्था को यह 50 पौधे वन मंडल मंडी की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। इनमें अनार, दाडू, अमरूद और बान के पौधे शामिल थे। संस्था ने इसके लिए वन विभाग का आभार भी व्यक्त किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...

18 सितंबर को हमीरपुर में 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 18 सितंबर को जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 1 लाख 31 हजार बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के...

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.