Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण,डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के सफल संचालन के लिए हजारों गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रदेश सरकार इस पूरी प्रक्रिया पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च करेगी।शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने यह जानकारी दी।

दीप शिखा शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवासीय ढांचे, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक संरचना से जुड़ी अहम जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का होगा, जो प्रदेशभर में 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है।नागरिकों को पहली बार स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।इसके तहत 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा,जहां परिवार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद नियुक्त गणनाकर्ता घर-घर जाकर इन सूचनाओं का सत्यापन करेंगे।

दीप शिखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण को सफल बनाने के लिए करीब 20,630 गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।इनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।राज्यभर में मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर तैयार किए गए हैं,जबकि गणनाकर्ताओं और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 1 जून से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए विशेष रूप से विकसित HLO यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस एप के जरिए आंकड़े रियल टाइम में अपलोड किए जाएंगे, जिससे निगरानी बेहतर होगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। डिजिटल माध्यम अपनाने से पूरी प्रक्रिया तेज, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी।

दीप शिखा शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना में सही और पूरी जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम-1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 से प्राप्त आंकड़े भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संसाधनों के उचित आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.