Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जून में कमजोर मानसून का संकेत, कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में मानसून और मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून महीने में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है, जबकि उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लंबे समय तक लू का असर देखने को मिल सकता है। IMD के ताजा पूर्वानुमान ने किसानों से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है।

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश में दीर्घकालिक औसत (LPA) का करीब 90 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि इसमें 4 प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव संभव है। विभाग का कहना है कि मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में इस बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है।

जून में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर

मौसम विभाग के अनुसार जून की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर तेज हो सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

अल नीनो बढ़ा रहा चिंता

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति तेजी से विकसित हो रही है। जून तक इसके सक्रिय होने की संभावना 82 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि जुलाई-अगस्त में यह 90 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। आमतौर पर अल नीनो की स्थिति भारतीय मानसून को कमजोर करती है और बारिश में कमी लाती है।

हालांकि राहत की बात यह है कि मई महीने में देशभर में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

मानसून की प्रगति जारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंच चुका है और अब यह अरब सागर व लक्षद्वीप तक आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में मानसून केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में दस्तक दे सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.