Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मूसलाधार बारिश के बीच पंचायत चुनाव में उमड़ा जनसैलाब,सतपाल सत्ती बोले- जनप्रतिनिधि निभाएं पंच परमेश्वर की भूमिका

Summer express/ऊना, राकेश -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान भारी बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गांवों के विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं तथा सामाजिक सुधारों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया।

मतदाताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने जाने वाले प्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास में बेहद महत्वपूर्ण होती है। कई युवाओं ने नशे के बढ़ते प्रभाव को गंभीर समस्या बताते हुए इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और जागरूक नेतृत्व चुनने के लिए मतदान किया। बारिश के बीच भी लोगों का जोश और लोकतंत्र के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने परिवार सहित अपनी पंचायत जलग्रा टब्बा में मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव के पहले दो चरणों में विजयी हुए प्रतिनिधियों को बधाई दी और तीसरे चरण के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।सतपाल सत्ती ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास की धुरी होते हैं और उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचित और भविष्य में चुने जाने वाले प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे “पंच परमेश्वर” की भावना के साथ कार्य करें तथा सभी वर्गों को साथ लेकर गांवों के समग्र विकास के लिए प्रयास करें।भारी वर्षा के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की सक्रिय भागीदारी ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति ग्रामीण जनता की मजबूत आस्था को प्रदर्शित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...

अवैध खनन से भरे डंपर ने एसडीएम को कुचलने का किया प्रयास, क्रेटा चालक ने भी रोका रास्ता

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा में अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। साढौरा में अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि डंपर के पीछे चल रही...

रोहतक में भाजपा की पदयात्रा शुरू, नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

Summer express, रोहतक। दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में भाजपा ने हरियाणा के रोहतक में पदयात्रा शुरू की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वयं पदयात्रा का नेतृत्व किया। इसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकतंत्र, चुनाव आयोग,...

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.