Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेहतपुर बॉर्डर पर हिमाचल टोल टैक्स के खिलाफ धरना,पंजाब जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित मेहतपुर में सोमवार को जन चेतना मंच, रोपड़ के नेतृत्व में हिमाचल सरकार द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स और एंट्री शुल्क के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिससे सड़क पर लंबी कतारें लग गईं।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल ट्रैफिक रूट में बदलाव कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया, जिससे यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल टैक्स व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए जन चेतना मंच रोपड़ के प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले वाहनों पर लगाया जा रहा टोल टैक्स पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना था कि इस मुद्दे को कई बार पंजाब सरकार के समक्ष भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि न तो हिमाचल सरकार और न ही पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।इसी कारण संगठन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टोल टैक्स के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.