Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट में जलभराव और बाढ़ के खतरे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। मानसून से पहले अंबाला कैंट में टांगरी नदी से जुड़े इलाकों में संभावित बाढ़ और जलभराव की आशंकाओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाया। अंबाला से सांसद वरुण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन से समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की ताकि पिछले वर्षों जैसी स्थिति दोबारा न बने।

टांगरी नदी में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान आई बाढ़ ने आसपास की कॉलोनियों में भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान कई परिवारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा और करोड़ों रुपये की संपत्ति प्रभावित हुई थी। मानसून के नजदीक आते ही एक बार फिर स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी मुद्दे को लेकर टांगरी नदी के समीप प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

वार्ड नंबर 11 की पार्षद नीलम कश्यप ने कहा कि बाढ़ का भय आज भी लोगों के मन में बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चांदपुरा से सरसेहड़ी तक लगभग 48 लाख रुपये की लागत से बांध निर्माण की घोषणा की है। यदि यह कार्य मानसून से पहले पूरा हो जाता है तो इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव बैठकों में रखे जाते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं हो पाता।

वार्ड नंबर 23 के पार्षद सुधीर जैसवाल ने कहा कि टांगरी नदी को गहरा करने का कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी है। उन्होंने आशंका जताई कि वर्तमान गति से यह काम बरसात शुरू होने से पहले पूरा होना मुश्किल दिखाई देता है। साथ ही उन्होंने नदी क्षेत्र में हुए अवैध अतिक्रमणों का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय निवासियों विनोद जोहर और हरजीत बुद्धिराजा ने भी अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना था कि हाल ही में हुई हल्की बारिश के दौरान ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे नालों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन से नदी की खुदाई के कार्य में तेजी लाने और अवैध कब्जों को हटाने की मांग की ताकि मानसून के दौरान पानी के बहाव में कोई बाधा न आए और लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.