Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेरा कार सेवा के पास मिला पांच बच्चों के पिता का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। शहर के डेरा कार सेवा के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर मिले गहरे चोटों के निशानों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राहगीरों ने डेरा कार सेवा के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनहरण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी था और पिछले करीब 35 वर्षों से करनाल में रह रहा था। वह कबाड़ का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

मृतक के भाई रामायण और अन्य परिजनों का कहना है कि शरीर पर मौजूद चोटों के निशान किसी सामान्य हादसे की ओर इशारा नहीं करते। उनका आरोप है कि मनहरण की कहीं और हत्या की गई और बाद में शव को घटनास्थल पर लाकर फेंका गया ताकि मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

मनहरण की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। अब उसकी मौत के बाद पांच बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातम का माहौल बना हुआ है।

सिटी थाना करनाल के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शरीर पर मिले चोटों के निशान अन्य संभावनाओं की भी ओर संकेत कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.