Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक,ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान पर हमला

Summer express/नूरपुर, संजीव-:  नूरपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामले में ड्यूटी से घर लौट रहे एक होमगार्ड जवान पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान पवन कुमार अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदर्श पब्लिक स्कूल के समीप आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें कुत्तों के चंगुल से बचाया। इसके बाद घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घटना के बाद पवन कुमार ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा, “आज मैं बच गया, लेकिन कल किसी और के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।” उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी अभियान तेज करने और जरूरत पड़ने पर डॉग स्क्वायड की मदद लेने की मांग की है।इस घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.