Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर बोले CM मीडिया एडवाइजर

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांगड़ा के 47 वर्षीय अनुराग शर्मा ने नामांकन भर दिया है। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में न होने के कारण उनका राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार तय करने का फैसला पार्टी हाईकमान करता है और अनुराग शर्मा को मौका देकर एक आम कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है।

नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है और यह संदेश पार्टी के नेता राहुल गांधी लगातार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं, जिससे संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार दो साल पहले जैसी स्थिति नहीं बनी है। उन्होंने खरीद-फरोख्त की राजनीति के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिछली बार कांग्रेस के छह विधायक बीजेपी में चले गए थे और उस समय सत्ता का दुरुपयोग किया गया था। चौहान ने कहा कि लोकतंत्र संख्या के आधार पर चलता है और यही कारण है कि इस बार बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।

वहीं, डिजास्टर एक्ट हटने के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और 30 मई तक सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते, इसलिए इसमें स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को ज्यादा महत्व मिलता है।उन्होंने विश्वास जताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें जनता जरूर सराहेगी। लोगों के बीच सरकार की नीतियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इसका प्रभाव आगामी बजट में भी देखने को मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की दिशा में काम कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा।नरेश चौहान ने कहा कि जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तब राज्य की आर्थिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन इसके बावजूद सरकार लगातार सुधार की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझती है कि सरकार किस तरह से राज्य के विकास के लिए प्रयास कर रही है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.