Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज: पूर्व कांग्रेस विधायक किक्की ढिल्लों ईडी के समक्ष पेश, पूछताछ शुरू

Summer express, जालंधर। मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूर्व विधायक निर्धारित समय पर जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, ईडी कथित आय से अधिक संपत्ति और धन शोधन से जुड़े मामले की जांच कर रही है। यह मामला वर्ष 2023 में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार भी किया गया था।

विजिलेंस जांच के दौरान आरोप सामने आए थे कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच पूर्व विधायक ने लगभग 10.72 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि इसी अवधि में उनकी घोषित आय करीब 3.18 करोड़ रुपये थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, करीब 7.53 करोड़ रुपये की राशि के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका था। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया और बाद में चार्जशीट भी अदालत में पेश की गई। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

ईडी अब इस मामले के वित्तीय पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और धन के स्रोत, लेन-देन तथा संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में किक्की ढिल्लों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी ईडी ने जालंधर के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। रमन अरोड़ा सुबह जांच में शामिल होने पहुंचे थे और देर शाम कार्यालय से बाहर निकले। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया।ईडी की लगातार सक्रियता से पंजाब में चर्चित आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच ने नई गति पकड़ ली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.