Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला ग्रीष्मोत्सव में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,‘MAA’ महानाटी से जागरूक होंगी माताएं

Summer express,शिमला, संजू -अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से ‘MAA (Mothers Against Abuse and Addiction)’ विषय पर एक विशेष थीम आधारित महानाटी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 09 जून को दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक पुलिस सहायता कक्ष के समीप आयोजित होगा।

इस अनूठे आयोजन में शिमला जिले के विभिन्न आईसीडीएस खण्डों से लगभग 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भाग लेंगी। महानाटी के माध्यम से नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती तथा बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया जाएगा।उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि अभियान का मुख्य संदेश “मां की ममता, समाज की शक्ति” है। इस पहल का उद्देश्य माताओं को नशामुक्त समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाना है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी यह संकल्प भी व्यक्त करेंगे कि वे नशे और हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाते हुए महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, प्रत्येक मां अपने परिवार और समुदाय को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश देगी।

महानाटी के माध्यम से “सशक्त मां, सुरक्षित बचपन, नशामुक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य” की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन शिमला और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की सेवाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.