Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 दिनों से अंधेरे में बिहाली पंचायत,ट्रांसफार्मर जलने से 60 परिवार परेशान

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:चंबा जिले के विधानसभा क्षेत्र चुराह की बिहाली पंचायत के कुंडोडी गांव में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दर्जनों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा गया था, लेकिन वह भी कुछ समय बाद खराब हो गया। इसके चलते गांव के लगभग 50 से 60 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से जहां लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।ऐसे में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई है।ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। विभाग ने एक नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन वह भी जल्द ही खराब हो गया, जिससे समस्या और बढ़ गई। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि कुंडोडी गांव में जल्द नया और सक्षम ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.