Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवा मेहनत करें या पेपर खरीदें?”: निशित कटारिया का सरकार पर बड़ा हमला

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल  |   लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक मेहनत करने वाले युवाओं को बार-बार निराशा झेलनी पड़ रही है, जबकि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं देती।

युवाओं के भविष्य पर सवाल :

निशित कटारिया ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद लेकर तैयारी करता है, लेकिन हर बार पेपर लीक जैसी घटनाएं उसकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण लाखों युवाओं का विश्वास टूट रहा है। युवा कांग्रेस ने इसे प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

आंदोलन का ऐलान-:

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज है जो रोजगार और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं की आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

22 लाख युवाओं का मुद्दा उठाया :

पत्रकारों से बातचीत में निशित कटारिया ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवा मेहनत करें या फिर पेपर खरीदने की सोचें। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने प्रदेश के करीब 22 लाख युवाओं और उनके परिवारों की उम्मीदों को चोट पहुंचाई है। कटारिया ने कहा कि वर्षों की मेहनत और सपनों के साथ तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ यह सीधा अन्याय है।

कार्रवाई की मांग :

युवा कांग्रेस ने मांग की कि सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाई जाए तथा इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाकर युवाओं का भरोसा बहाल किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.