Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस गीत को उन्होंने स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया और अपनी आवाज भी दी है। महिला स्वर के रूप में द्रंग क्षेत्र के कटिंडी गांव की मीना ठाकुर ने गीत में अपनी मधुर आवाज का योगदान दिया है।

फिलहाल गीत का ऑडियो संस्करण जारी किया गया है, जबकि इसके वीडियो पर काम जारी है। निर्माता टीम का दावा है कि वीडियो को पूरी तरह बॉलीवुड शैली में फिल्माया जाएगा, जिससे हिमाचली संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के साथ व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।दीपक मट्टू का मानना है कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों की अलग-अलग बोलियां होने के कारण कई बार पहाड़ी गीतों के शब्द प्रदेश के सभी लोगों तक सहजता से नहीं पहुंच पाते। इसी सोच के साथ उन्होंने ऐसे गीत लिखने शुरू किए हैं, जिनमें पहाड़ी संस्कृति और लोक रंग तो बरकरार रहे, लेकिन भाषा सरल और आसानी से समझ आने वाली हो। उनका उद्देश्य है कि हिमाचल के हर क्षेत्र का श्रोता गीतों का आनंद लेने के साथ-साथ उनके भावों को भी सहजता से समझ सके।‘तेरा नखरा’ एक रोमांटिक गीत है, जिसमें हिमाचली लोक संस्कृति की पहचान मानी जाने वाली नाटी की ताल और लय का भी समावेश किया गया है। पारंपरिक और आधुनिक संगीत के इस मिश्रण को श्रोताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश कपूर ने गीत को औपचारिक रूप से लॉन्च किया और दीपक मट्टू व उनकी पूरी टीम को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।संगीतज्ञ दीपक मट्टू केवल गीत-संगीत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार संगीत की शक्ति ने सैकड़ों लोगों को मानसिक और भावनात्मक रूप से नई ऊर्जा प्रदान की है।उल्लेखनीय है कि दीपक मट्टू अब तक लगभग 100 गीतों को संगीतबद्ध कर चुके हैं। इनमें शिव भजन, सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीत, नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित रचनाएं और कई लोकप्रिय पहाड़ी गीत शामिल हैं। उनके पास करीब दो हजार रचनाओं का संग्रह है, जिन्हें वे आने वाले समय में आधुनिक और बॉलीवुड शैली में प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.