Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में युवक की संदिग्ध मौत, मोबाइल छिनने की शिकायत दर्ज कराने निकला था घर से

Summer express, लुधियाना। शहर के थाना सदर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक खाली प्लॉट से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है, जो एक जूते के शोरूम में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार सुबह वह घर से यह कहकर निकला था कि उसका मोबाइल फोन छिन गया है और वह इसकी शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहा है। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ थ्रीके फाटक इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर भी गया था। इसके बाद परिवार का उससे संपर्क टूट गया।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान करण के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतक के भाई पिंटू ने आरोप लगाया कि करण के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के कई निशान थे। उनका दावा है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि उनका परिवार पिछले करीब 15 वर्षों से लुधियाना में रह रहा है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का निवासी है। करण परिवार में सबसे बड़ा था और नौकरी कर घर की जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। परिवार के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.