Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सचिवालय  के बाहर आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स का प्रदर्शन,वेतन बढ़ोतरी और कर्मचारी दर्जे की मांग

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल करते हुए सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से पहुंची सैकड़ों महिलाएं टालैंड में एकत्रित हुईं और वहां से जुलूस की शक्ल में सचिवालय तक पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति लाभ देने, न्यूनतम वेतन लागू करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क्लास-3 एवं क्लास-4 कर्मचारियों का दर्जा देने की मांग उठाई। इसके अलावा पंजाब की तर्ज पर अवकाश सुविधा, स्पेशल मेडिकल लीव और ईएसआई (ESI) की सुविधा प्रदान करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय महासचिव ऊषा रानी ने कहा कि प्रदेश में आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 11 जुलाई को पूरे हिमाचल प्रदेश में काला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्री-स्कूल शिक्षा से जुड़े कार्यों के अलावा सरकार द्वारा सौंपे जाने वाले अनेक अतिरिक्त कार्य भी करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन भी स्वयं खरीदना पड़ता है और रिचार्ज के लिए मिलने वाली 155 रुपये की राशि बेहद अपर्याप्त है। संगठन का कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में घर चलाना कठिन हो गया है और सरकार को उनके मानदेय एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...

वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व...

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

summer express,गुरुग्राम। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा जिले से घेराबंदी कर पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए...

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.