Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीनी कार्यशैली से बनाई अलग पहचान, हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौर देश के टॉप 100 उपायुक्तों में शामिल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: प्रशासनिक दक्षता, जनसंपर्क और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के बल पर हमीरपुर जिले ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में हमीरपुर जिले को देश के शीर्ष 100 जिलों में स्थान मिला है। वहीं, देश के 100 अग्रणी उपायुक्तों की सूची में भी हमीरपुर की उपायुक्त गंधर्वा राठौर का नाम शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में हिमाचल प्रदेश के पांच उपायुक्तों को जगह मिली है, जिनमें गंधर्वा राठौर भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहीं गंधर्वा राठौर अपनी शांत, संवेदनशील और जनकेंद्रित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने प्रशासन को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखते हुए गांवों और पंचायतों तक पहुंचाया है। नियमित क्षेत्रीय दौरों और लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया है।मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में भी हमीरपुर जिले ने विकास कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और पारदर्शी कार्यप्रणाली को इस सफलता का प्रमुख कारण माना जा रहा है। गंधर्वा राठौर के नेतृत्व में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं को नई गति मिली है।उपायुक्त बनने के बाद उन्होंने जनसुनवाई, ग्रामीण विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। विभिन्न पंचायतों के दौरे के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उनकी पहल से कई जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंचा है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए गंधर्वा राठौर ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में युवा और ऊर्जावान अधिकारियों की टीम मिलकर विकास कार्यों को गति दे रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।भविष्य में भी जनता की सेवा और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी गंधर्वा राठौर इससे पहले पश्चिम बंगाल में एसडीएम, कांगड़ा में बंदोबस्त अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक तथा कौशल विकास निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। जयपुर की मूल निवासी गंधर्वा राठौर ने श्रीराम कॉलेज फॉर कॉमर्स से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.