Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेंगी पंचकर्म और पैरा सर्जिकल सुविधाएं, आयुष विभाग ने की तैयारी

Summer express/ धर्मशाला, राहुल -: आयुष विभाग प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।विभाग ने पंचकर्म और पैरा सर्जिकल प्रक्रियाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध हो सके। आयुष विभाग की धर्मशाला स्थित उपनिदेशक डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि मरीजों को शीघ्र राहत प्रदान करने वाली पैरा सर्जिकल प्रक्रियाओं को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कपिंग थेरेपी और अग्नि मोक्षण जैसी प्रक्रियाएं कई रोगों में प्रभावी साबित हो रही हैं। विभाग का प्रयास है कि इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों तक भी पहुंचे। इसके लिए विभिन्न आयुष संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है तथा उन्हें आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आयुष चिकित्सकों को इन प्रक्रियाओं के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि पैरा सर्जिकल प्रक्रियाएं कई मामलों में त्वरित राहत प्रदान करती हैं, इसलिए विभाग इनके विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहा है।इसके साथ ही विभाग योग सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी कदम उठा रहा है। योग गाइड्स को अपडेट किया जा रहा है ताकि चिकित्सक मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित योगासन, उसकी अवधि और अभ्यास की आवृत्ति के बारे में सटीक जानकारी दे सकें। विभाग चाहता है कि योग को उपचार प्रक्रिया का प्रभावी हिस्सा बनाया जाए।डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि आयुष चिकित्सकों को पंचकर्म सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का प्रशिक्षण पहले से प्राप्त है, फिर भी प्रदेशभर में उनका पुनः अभिमुखीकरण (रिओरिएंटेशन) कराया गया है। इसका उद्देश्य चिकित्सकों के ज्ञान और कौशल को और बेहतर बनाना है, ताकि मरीजों को आयुष चिकित्सा की विविध पद्धतियों का अधिकतम लाभ मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के कथित मॉर्फ्ड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई अकाउंट्स पर एफआईआर

Summer express, हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित रूप से मॉर्फ्ड और एआई आधारित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर...

जालंधर में डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार कर किया गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू क्षेत्र में देर शाम कुछ युवकों ने एक डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर...

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.