Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, मासूम बच्ची पर हमला

Summer express/ऊना, राकेश -:ऊना शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। आए दिन कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आने से स्थानीय निवासी भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें आवारा कुत्तों के झुंड ने एक छोटी बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब छह बजे की है। बच्ची अपने घर के बाहर निकली ही थी कि अचानक आसपास घूम रहे कई आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे काटना शुरू कर दिया। उस समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण बच्ची काफी देर तक कुत्तों के बीच फंसी रही।बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकले और साहस दिखाते हुए कुत्तों को वहां से भगाया। लोगों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हमले में उसे कई चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति पर निगरानी रखी।घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है और कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। नागरिकों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.