Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा जिले के डिगर क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही,रास्ते क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: चंबा जिले के डिगर प्रथम और डिगर द्वितीय क्षेत्रों में बुधवार को हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। अचानक आई तेज जलधारा ने कई संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचाया, जबकि किसानों की मक्की की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद एक छोटे नाले में अचानक अत्यधिक पानी आने से आसपास के कई रास्ते बह गए। जिन संपर्क मार्गों का आवागमन नाले के ऊपर से होता था, वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई खेतों में पानी और मलबा जमा होने से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ घरों में भी पानी घुसने की सूचना है, जिससे प्रभावित परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समाजसेवी पंकज राणा ने बताया कि जिस छोटी नाली में अचानक इतना तेज बहाव देखने को मिला, उससे आशंका जताई जा रही है कि ऊपरी क्षेत्र में कहीं बादल फटने जैसी घटना हुई हो सकती है। उनका कहना है कि आसपास के बड़े नालों में भी इतना पानी नहीं था, जितना इस छोटी जलधारा में देखने को मिला।ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों व परिवारों को उचित राहत प्रदान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त रास्तों की शीघ्र मरम्मत और राहत सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि सामान्य जनजीवन जल्द बहाल हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.